Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPSC Prelims 2024: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, एग्जाम गाइडलाइंस का रखें विशेष ध्यान

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 07:54 AM (IST)

    सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2024 का आयोजन आज यानी 16 जून को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ् ...और पढ़ें

    यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एग्जाम गाइडलाइंस यहां से करें चेक।
    यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एग्जाम गाइडलाइंस यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. कल आयोजित होगा यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम।
    2. दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन आज यानी 16 जून को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं उनको परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसलिए वे यूपीएससी की ओर से निर्धारित एग्जाम गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ लें ताकि एग्जाम के दिन आप किसी भी प्रकार की होने वाली कठिनाई से बच सकें।

    एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र अभी से रख लें पास

    जो भी अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं वे अभी से एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वाली पहचान पत्र अपने पास रख लें और कल एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं ओरिजिनल पहचान पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

    समय से पहले उपस्थिति करें सुनिश्चित

    अभ्यर्थी एग्जाम सेंटर पर परीक्षा समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। तय समय के बाद किसी भी प्रकार से आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    इन बातों का रखें विशेष ध्यान

    एग्जाम सेंटर पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन आदि एग्जाम सेंटर पर लेकर न जाएं। इस प्रकार के किसी भी गैजेट के इस्तेमाल करने पर आपके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा आप अपने साथ बॉल पॉइंट पेन एवं पानी की पारदर्शी बोतल लेकर जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    एग्जाम टाइमिंग

    यूपीएससी प्रीलिम एग्जाम का आयोजन आज यानी 16 जून को 2 शिफ्ट में संपन्न करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 से 4:30 बजे किया जाएगा।

    यह भी पढ़े- Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 2 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन