Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Dental Hygienist Result: डेंटल हाईजीनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

    Updated: Fri, 07 Nov 2025 12:16 PM (IST)

    यूपीएसएसएससी की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल परीक्षा का रिजल्ट देख और डाउनल ...और पढ़ें

    UPSSSC Dental Hygienist Final Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट।

    UPSSSC Dental Hygienist Final Result: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट।

    HighLights

    1. डेंटल हाइजिनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।

    2. 05 जनवरी को हुई थी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 288 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 264 पद सामान्य के लिए और 24 पद विशेष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। 

    यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें डेंटल हाइजिनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 

    UPSSSC RESULT

     

    ऐसे डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

    यूपीएसएसएससी की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदावरों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट चेक करने व डाउनलोड करने के लिए आसान स्टेप्स बताए गए है।

    • फाइनल परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर 'UPSSSC Dental Hygienist Final Result' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
    • रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
    UPSSSC NEW

     

    इस दिन हुई थी परीक्षा

    यूपीएसएसएससी की ओर से डेंटल हाइजीनिस्ट परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 05 जनवरी, 2025 को किया गया था।

    कटऑफ लिस्ट भी जारी

    यूपीएसएसएससी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने रोल की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही फाइनल रिजल्ट में रोल नबंर के साथ-साथ वर्ग अनुसार कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी कैटेगरी वाइज कटऑफ देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: SBI PO Mains Result 2025: प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां sbi.co.in से कर सकते हैं डाउनलोड