UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी।
कुल 7994 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लेखपाल की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
लेखपाल मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स से की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउटभी निकाल लें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 7994 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई गई थी। इसके साथ ही परीक्षा के बाद 22 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। रिवाइज्ड आंसर-की 01 जुलाई, 2026 को जारी की गई थी।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच ध्यान से कर लें।
यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026 Live: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
