UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी रिजल्ट लिंक upessc.up.gov.in पर होगा एक्टिवेट, नतीजे कभी भी आने की उम्मीद
यूपी टीईटी एग्जाम रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन जारी किये जायेंगे। जो अभ्यर्थी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित कटऑफ प्राप्त कर लेंगे वे टीचर बने की पात्रता हासिल कर लेंगे।

UPTET Result 2026 कभी भी आने की उम्मीद।
HighLights
यूपी टीईटी रिजल्ट ऑनलाइन upessc.up.gov.in पर होगा जारी।
पास होने के लिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2026) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक में किसी भी दिन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा नतीजों (UPTET Result 2026) की घोषणा कर दी जाएगी। ऑफिशियल डेट की जानकारी आयोग की ओर से जल्द ही दी जा सकती है।
डायरेक्ट लिंक इस वेबसाइट पर होगा एक्टिवेट
इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि नतीजे जारी होते ही डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम की जांच करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
- यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 आते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे पता चलेगा पास हुए या फेल
अभ्यर्थी के स्कोरकार्ड में पर्सनल डिटेल अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, जेंडर, पेपर का प्रकार (Paper I / Paper II), विषय-वार प्राप्त अंक (कुल प्राप्त अंक-कुल प्रतिशत) के साथ ही क्वालिफिकेशन स्टेटस (Qualified/Not Qualified) दर्ज होगा। अगर आपके स्कोरकार्ड में Qualified लिखकर आता है मतलब अपने परीक्षा पास कर ली है और अगर Not Qualified लिखकर आये तो इसका मतलब होगा कि अपने एाग्जाम को क्वालीफाई नहीं कर पाया है।
कितना है न्यूनतम पास पर्सेंटेज
जनरल श्रेणी को यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 60 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा वहीं ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
