UPTET Result 2026 Live: कभी भी जारी हो सकता है यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट, पास होने के लिए ये है न्यूनतम कटऑफ
यूपी टीईटी पेपर-1 व पेपर-2 रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक (UPTET Result 2026 Link) ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in के साथ ही इस पेज पर भी उपलब्ध करवाया जायेगा जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। नतीजों के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी।

UPTET Result 2026: यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर होगा जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का आयोजन राज्यभर में 03 और 04 जुलाई 2026 को करवाया गया जिसमें 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एग्जाम के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा 8 जुलाई को आंसर की जारी की गई जिसपर 14 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था ।
अब इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट (UP TET Result 2026) की घोषणा कभी भी की जा सकती है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट upessc.up.gov.in पर की जाएगी। रिजल्ट आते ही रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
UPTET Result 2026: कब जारी होगा रिजल्ट
यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। लेकिन आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
UP TET Result kb ayega: नतीजे कभी भी आने की उम्मीद
यूपी टीईटी का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ढूढ़कर अपने पास रखें।
UPTET Result 2026 Live: स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- माता-पिता का नाम
- कैटेगरी
- जेंडर
- पेपर का प्रकार (Paper I / Paper II)
- विषय-वार प्राप्त अंक (
- कुल प्राप्त अंक
- कुल प्रतिशत
- क्वालिफिकेशन स्टेटस (Qualified/Not Qualified)
UP TET Result kb ayega: पास होने के लिए कैटेगरी वाइज तय है कटऑफ
- जनरल श्रेणी: न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक
- ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग: 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक
UP TET Exam Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज
यूपी टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
UP TET Result 2026: ऑनलाइन ही जारी होगा परिणाम
सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी किया जायेगा। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।
UPTET ka result kab aayega 2026: OMR शीट की स्कैनिंग पूरी
विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग की ओर से सभी परीक्षार्थियों की OMR शीट की स्कैनिंग पूरी कर ली गया है। ऐसे में अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
UP TET Final Answer Key 2026: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की होगी जारी
प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी टीईटी रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि यह अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन दर्ज नहीं कर सकेंगे।
UP TET Result Date 206: इसी सप्ताह में नतीजे जारी होने की पूरी उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी सप्ताह में यूपीटीईटी रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी।
UPTET Result 2026 update: रिजल्ट डेट पर अब तक किया है अपडेट
अभी तक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा रिजल्ट को लेकर ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है। जल्द ही आयोग इस बारे में जानकारी साझा कर सकता है।
UPTET Result 2026 kab aayega: परीक्षा में फेल होने पर नहीं होगा प्रमोशन
आपको बता दें कि जिनकी नौकरी 5 साल या उससे कम बची है और अगर एग्जाम में फेल हो जाते हैं तो उन्हें प्रमोशन मिलना मुश्किल हो जायेगा। हालांकि, उनकी नौकरी खतरे से बाहर रहेगी।
UPTET Result: वर्ष 2028 तक पास कर सकते हैं परीक्षा
पहले से कार्यरत टीचर्स को कोर्ट की ओर से वर्ष 2028 तक परीक्षा पास करने का मौका दिया गया है। अगर तब तक भी वे एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं और उनकी नौकरी 5 साल से अधिक बचती है तो उन्हें हटाया जा सकता है या जबरन सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।
UP TET Result news: अगर टीचर हो गए एग्जाम में फेल तो क्या नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ
पहले से शिक्षक पदों पर नौकरी कर रहे अभ्यर्थी अगर इस परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो अभी उनकी नौकरी नहीं जाएगी।
UPTET Result Date 2026: पहले से शिक्षक पद पर कार्यरत के लिए भी परीक्षा पास करना जरूरी
ऐसे शिक्षक जिनकी नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा बची है उनके लिए भी टीईटी पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इस बार लाखों पुराने टीचर्स ने भी इस परीक्षा में भाग लिया।
UPTET Result 2026 Date: एक बार परीक्षा पास करने के लिए बाद नहीं देना होगा एग्जाम
यूपी टीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड अब हमेशा के लिए यानी लाइफटाइम के लिए वैध कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप निर्धारित मार्क्स प्राप्त करके परीक्षा पास कर लेते हैं तो दोबारा एग्जाम देने की जरूरत नहीं होगी।
UP TET Qualifying Marks: पासिंग मार्क्स एवं न्यूनतम कटऑफ
- जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना होगा।
- ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है।
up tet qualified marks: परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कटऑफ मार्क्स प्राप्त करना जरूरी
यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना जरूरी है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी वर्ग के लिए कटऑफ अंक अलग-अलग निर्धारित है। अगर तय मार्क्स से एक भी अंक कम आता है तो आप एग्जाम में क्वालीफाई नहीं माने जायेंगे।
UPTET Result 2026 today: क्या आज जारी होगा रिजल्ट
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूपी टीईटी परिणाम आज जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल जल्द ही सामने आ सकती है। हालांकि, आयोग की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गया है।
UPTET Result 2026: पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट एक साथ होगा जारी
यूपी टीईटी पेपर 1 व पेपर 2 रिजल्ट एक साथ जारी किया जायेगा। ऐसे में दोनों ही पेपर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परिणाम आते ही नतीजे चेक कर सकेंगे।
UP TET Result kb ayega: रिजल्ट डेट का एलान कभी भी संभव
UPESSC की ओर से रिजल्ट डेट का एलान कभी भी संभव है। ऐसे में छात्र लगातार इस पेज पर नजर बनाये रखें।
UPTET Result 2026 Live: पहले से कार्यरत शिक्षक अगर टीईटी में हो गए फेल तो क्या चली जाएगी नौकरी?
आपको बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद इस बार अगर अभ्यर्थी टीईटी पास नहीं कर पाते हैं तो उनकी नौकरी नहीं जाएगी। ऐसे सभी उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। हां, अगर वे 2028 तक भी एग्जाम पास नहीं कर पाते हैं और उनकी नौकरी 5 साल से ज्यादा बचती है तो उन्हें हटाया जा सकता है या सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।
UPTET Result 2026 Live Update: टीचर बनने के लिए टीईटी है अनिवार्य
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में टीचर बनने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ पहले से कार्यरत टीचर जिनकी नौकरी 5 साल या उससे ज्यादा साल बची है उनके लिए भी टीईटी या सीटीईटी पास करना आवश्यक कर दिया गया है।
uptet score card validity: लाइफटाइम वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड
सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि अब यूपी सरकार की ओर से यूपी टीईटी का स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए वैलिड कर दिया गया है। पहले इसकी वैधता 5 वर्ष के लिए सीमित थी लेकिन अब एक बार अगर अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके एग्जाम क्वालीफाई कर लेता है तो हमेशा के लिए स्कोरकार्ड की वैधता रहेगी।
UP TET Exam Result 2026: परीक्षा कर ली पास तो दोबारा नहीं लेना होगा भाग
यूपी टीईटी परीक्षा अब उम्मीदवारों को एक बार ही पास करनी होगी। अगर अपने इस बार परीक्षा को पास कर लिया तो दोबारा एग्जाम में भाग लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
UP TET Final Answer Key 2026: फाइनल आंसर की के आधार पर जारी होगा रिजल्ट
यूपीटीईटी प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की गई थी जिस पर 14 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका दिया गया था। दर्ज आपत्तियों का निराकरण आयोग द्वारा करवाया गया है और अब फाइनल आंसर की के आधार पर नतीजों की घोषणा की जाएगी।
UPTET Result: इस डेट में हुई थी परीक्षा
यूपी टीईटी एग्जाम का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 एवं 4 जुलाई 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा में इस बार 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है।
UP TET Result news: पेपर-1 व पेपर-2 रिजल्ट एक साथ होगा जारी
UPESSC द्वारा पेपर 1 व पेपर 2 का परिणाम एक साथ ही जारी किया जायेगा।
पेपर 1 पास करने वाले कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक (प्राइमरी लेवल) के बच्चों को सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के रूप में पढ़ाते हैं। पेपर 2 पास करने वाले कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक (उच्च प्राथमिक स्तर) के स्कूलों में विषय के अध्यापक के रूप में पढ़ाते हैं।
UP TET Qualifying Marks: क्या है कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स एवं पर्सेंटेज
जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है। इससे कम अंक आने पर वे एग्जाम के लिए क्वालीफाई नहीं माने जायेंगे।
UP TET Result 2026: परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा को पास करने के लिए पहले से ही न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स निर्धारित है। कैटेगरी के अनुसार तय कटऑफ अंक प्राप्त करने पर ही आप सफल माने जायेंगे।
UPTET ka result kab aayega 2026: रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी होगी जारी
नतीजे जारी होने के साथ ही आयोग की ओर से फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि नतीजों की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर की जाएगी। फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।
UPTET Result 2026 update: परिणाम चेक करने की आसान स्टेप्स
- यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।
UPTET Result 2026 kab aayega: डायरेक्ट लिंक इस वेबसाइट पर होगा एक्टिवेट
यूपीटीईटी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव होगा जिसका उपयोग करके आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET Result Date 2026: ऑनलाइन ही जारी होगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को पर्सनल रूप से रिजल्ट/ स्कोरकार्ड नहीं भेजा जायेगा।
UPTET Result 2026 Date: इस वीक नतीजे आने की पूरी उम्मीद
यूपी पुलिस, टीजीटी, पीजीटी भर्ती के नतीजे आने के बाद अब पूरी उम्मीद है कि इस वीक में यूपी टीईटी रिजल्ट की घोषणा भी कर दी जाएगी।
UPTET Result 2026 today: क्या आज जारी होगा यूपीटीईटी रिजल्ट
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 आज जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- UPTET Result Date: यूपी टीईटी पेपर-1 व 2 रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, लाइफ टाइम रहेगी स्कोरकार्ड की वैधता