UPTET Result 2026 Released: यूपी टीईटी रिजल्ट जारी, Roll Number डालकर स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
यूपी टीईटी रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET Result Link, डायरेक्ट यहां से करें चेक।
HighLights
यूपी टीईटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी।
यूपी टीईटी का स्कोरकार्ड लाइफ टाइम के लिए रहेगा वैध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET Result 2026 घोषित कर दिया गया है। आयोग द्वारा यूपी टीईटी पेपर 1 व पेपर 2 का रिजल्ट एक साथ ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। अब अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
रोल नंबर करना होगा दर्ज
यूपी टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज दर्ज करना होगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर याद नहीं है वे एडमिट कार्ड से इसे देख लें।
केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा परिणाम
यूपी टीईटी रिजल्ट आने पर ऑनलाइन माध्यम से इसे आसानी से केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-
- स्टेप 1: यूपी टीईटी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना है।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको UPTET Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट करना है।
- स्टेप 4: अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
पास होने के लिए कटऑफ एवं मार्क्स
जनरल/ सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक प्राप्त करने होंगे। कैटेगरी के अनुसार निर्धारित इससे कम अंक आने पर आपको क्वालीफाई नहीं माना जायेगा।
पुराने शिक्षकों को 2028 तक एग्जाम क्वालीफाई करने का मौका
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी शिक्षकों को TET पास करना अनिवार्य है। ऐसे में पहले से कार्यरत अध्यापक अगर इस बार परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे तो उनके पास 2028 तक इसे क्वालीफाई करने का मौका रहेगा। हालांकि, 2028 तक भी परीक्षा न पास करने पर उनको जबरन सेवानिवृत किया जा सकता है या नौकरी से हटाया जा सकता है।
