Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat: राजनीतिक दंगल में विनेश का धमाकेदार आगाज, जानें रेसलिंग, रेलवे में जॉब से लेकर विधायक बनने का सफर

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 07:10 PM (IST)

    ओलंपिक को छोड़कर रेसलिंग में शानदार करियर रखने वाली रेसलर विनेश फोगाट हरियाणा के जुलाना विधानसभा सीट से 6005 वोटों से जीतकर विधायक बन गई हैं। विधायक बन ...और पढ़ें

    Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का राजनीतिक सफर शुरू, जुलाना सीट से बनीं विधायक।
    Vinesh Phogat: विनेश फोगाट का राजनीतिक सफर शुरू, जुलाना सीट से बनीं विधायक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और इसमें कांग्रेस पार्टी से जुलाना सीट से लड़ने वाली रेसलर विनेश फोगाट पर सबकी नजरें थीं। हालांकि उन्हें ओलम्पिक की तरह यहां निराशा हाथ नहीं लगी। वे चुनाव में पहली बार उतरी थीं जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 6005 वोटों से हार का स्वाद चखाया। यहां से उनके राजनीतिक सफल की शुरुआत हो गई है।

    विधायक बनने से पहले वे एक सफल पहलवान रह चुकी हैं और उन्होंने देश के लिए कई मौकों पर मेडल जीते हैं। इसके साथ वे स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में जॉब भी कर रही थीं जिसे उन्होंने चुनाव लड़ने से पहले छोड़ दिया था।

    कुश्ती का करियर भी रहा शानदार

    विनेश ने कुश्ती में भारत के लिए कई मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। वे कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की अकेली एथलीट हैं। उन्होंने यह मेडल वर्ष 2014, 2018 और 2022 में हासिल किये। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2019 और वर्ष 2022 में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीते। एशियन गेम्स में भी उन्होंने 2014 में ब्रॉन्ज मेडल और 2018 में गोल्ड मेडल हासिल किया। हालांकि उनका ओलम्पिक मेडल के सपना पूरा नहीं हो सका।

    रेलवे में कर रही थीं जॉब

    विनेश चुनाव लड़ने से पहले स्पोर्ट्स कोटा के तह रेलवे में जॉब कर रही थीं। वे भारतीय रेलवे में ओएसडी स्पोर्ट्स के पद पर तैनात थीं। चुनाव में उतरने के चलते उन्होंने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया और जुलाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा जहां उन्हें जीत प्राप्त हुई।

    खबरें और भी

    शानदार करियर के साथ संपत्ति में भी आया उछाल

    ओलम्पिक को छोड़कर विनेश फोगाट का रेसलिंग करियर बेहद शानदार रहा। इस वर्ष (2024) के ओलम्पिक में भाग लेने से पहले उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये आंकी गई थी लेकिन ओलम्पिक के बाद इसमें उछाल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वर्तमान नेटवर्थ 36.5 करोड़ के आस पास हो सकती है। विनेश के पास बेहतरीन कार क्लेक्शन है जिसकी कीमत करोड़ो में है। ऑटोमोबाइल में उनके पास सबसे बेहतरीन गाड़ी मर्सिडीज जीएलई है जिसकी कीमत 1.8 करोड़ रुपये है।

    विधायक के लिए मिलेंगी अब ये सुविधाएं

    विनेश फोगाट अब विधायक बन चुकी हैं तो इस पद के लिए भी उन्हें राज्य सरकार की ओर दी जाने वाली कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। हरियाणा में विधायक की मासिक सैलरी 60 हजार रुपये है। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्तों में रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 30 हजार रुपये, फोन की सुविधा के लिए 15 हजार, ऑफिस में होने वाले खर्च के लिए 25 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा हरियाणा में विधायकों को सत्कार भत्ता, विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के लिए भत्ता, विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए भत्ता और यात्रा के लिए अलग से भत्ते प्रदान किये जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- डिजिटलीकरण के चलते भविष्य में इन क्षेत्रों में नहीं होगी नौकरियों की कमी, पढ़ें डिटेल