Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Day 2025: Accelerate Action थीम के साथ आज मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़ें इस दिन का महत्व एवं इतिहास

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 08:52 AM (IST)

    दुनियाभर में 8 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2025) सेलिब्रेट किया जायेगा। इस दिन की शुरुआत सन 1908 से मानी जाती है लेकि ...और पढ़ें

    Women Day 2025: यहां से पढ़ें महिला दिवस का महत्व, थीम और इतिहास
    Women Day 2025: यहां से पढ़ें महिला दिवस का महत्व, थीम और इतिहास

    HighLights

    1. 8 मार्च को प्रतिवर्ष मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
    2. 2025 की थीम Accelerate Action.

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। विश्वभर में प्रतिवर्ष 8 मार्च के दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2025) के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस को विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

    Accelerate Action थीम के साथ मनाया जा रहा इस वर्ष का महिला दिवस

    प्रतिवर्ष तरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम "Accelerate Action" तय की गई है।

    महिला दिवस का इतिहास

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20 सदी (सन 1908) सदी की शुरुआत में में महिलाओं के अधिकारों की वकालत करने के लिए हुई थी। पहली बार अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाओं ने अपने लिए वोट देने का अधिकार एवं उचित वेतन के लिए मार्च निकाला था। इस मार्च के कुछ साल बाद पहले बार 19 मार्च 1911 में स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क जैसे देशों में पहले बार इस दिन को मनाया गया।

    (Image-freepik)

    संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को क्यों मान्यता?

    रूस में 8 मार्च 1917 को महिलाओं में अपने हक के लिए हड़ताल की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1975 में आधिकारिक तौर पर इसे 8 मार्च को मनाये जाने की मान्यता दी। इसके बाद से प्रतिवर्ष इसे 8 मार्च को ही सेलिब्रेट किया जाता है।

    (Image-freepik)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का क्या है उद्देश्य?

    इस दिन को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को याद कर लोगों तक पहुंचाना तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में समाज के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

    खबरें और भी

    FAQs-

    प्रश्न 1: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

    उत्तर: International Women's Day प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।

    प्रश्न 2: वर्ष 2025 के लिए महिला दिवस की थीम क्या है?

    उत्तर: वर्ष 2025 के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम "Accelerate Action" है।

    प्रश्न 3: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को कब आधिकारिक रूप से शामिल किया?

    उत्तर: संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ष 1975 में में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी।

    प्रश्न 4: अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय महिला दिवस में क्या अंतर है?

    उत्तर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त है और यह प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। इसके इतर भारत में प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, कवियत्री और महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली नेता सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में 13 फरवरी को "राष्ट्रीय महिला दिवस" मनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- DGP, DSP, SP, ASP, ACP की क्या होती है फुल फॉर्म, यहां से जानें रैंक, कार्य सहित अन्य डिटेल