विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Hindi Day 2024: साल 1949 में पहली बार UN General Assembly में बोली गई थी हिंदी, पढ़िए कुछ अन्य फैक्ट्स

Published: Wed, 10 Jan 2024 10:46 AM (IST)

एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 43.63 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं जो इसे ...और पढ़ें

World Hindi Day 2024: साल 1949 में पहली बार UN General Assembly में बोली गई थी हिंदी
World Hindi Day 2024: साल 1949 में पहली बार UN General Assembly में बोली गई थी हिंदी

HighLights

  1. दुनिया के कई मुल्कों में बोली जाती हैं हिंदी
  2. हिन्दी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर की अपनी स्वतंत्र एवं विशिष्ट ध्वनि है
  3. हिंदी' शब्द फ़ारसी शब्द 'हिन्द' से लिया गया है

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में आज 10 जनवरी, 2024 को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने और इसके प्रचार-प्रसार में को बढ़ाने के मकसद से हर साल यह दिन बड़ी धूमधाम से देश समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। इसी अवसर पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं यूएन जनरल Assembly में पहली बार Hindi भाषा कब बोली गई थी। वो ऐतिहासिक दिन कौन था, जब महासभा में हिंदी में स्वर गूंजे थे तो आइए जानते हैं। इसके साथ ही भाषा से जुड़े कुछ और फैक्ट्स को भी जानते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार साल 1949 में एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदी भाषा बोली गई थी। इसके अलावा, 4 अक्टूबर, 1977 की तारीख भी भाषा के लिहाज से काफी अहम है। इसी दिन, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी संयुक्त राष्ट्र की महासभा में हिंदी में अपना भाषण दिया था। हालांकि, इसके बाद, साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पहली बार विश्व हिंदी दिवस आयोजित किया गया था। इसके बाद से अब तक यह दिवस पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है।

पढ़ें कुछ अन्य फैक्ट्स

-एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 43.63 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं, जो इसे सबसे आम भाषा बनाता है। वहीं, विश्व स्तर पर 430 मिलियन लोग अपनी पहली भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं।

-हिंदी को संस्कृत भाषा का वंशज कहा जाता है।

-हिन्दी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर की अपनी स्वतंत्र एवं विशिष्ट ध्वनि है।

- हिंदी' शब्द फ़ारसी शब्द 'हिन्द' से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'।

-बिहार 1881 में हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला भारतीय राज्य था।

- देश के अलावा,दुनिया के कई मुल्कों में हिंदी बोली जाती है। इनमें, पाकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, भूटान, नेपाल, कनाडा और फिजी जैसे सहित अन्य देश शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Career Tips: कॉलेज लाइफ में ही सीख लें ये स्किल्स, प्रोफेशनल लाइफ में आएगी खूब काम