विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Music Day 2023: 120 देशों में आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड म्यूजिक डे, जानिए कब हुई थी इस दिन की शुरुआत

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Wed, 21 Jun 2023 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2023 12:40 PM (IST)

World Music Day 2023 विश्व संगीत दिवस की शुरुआत फ्रांस से हुई थी। यहां के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ...और पढ़ें

World Music Day 2023: दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड म्यूजिक डे।
World Music Day 2023: दुनिया भर में आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड म्यूजिक डे।

 एजुकेशन डेस्क। World Music Day 2023: बुक्स की तरह म्यूजिक भी हमारा अच्छा फ्रेंड है। यह हमारा साथ कभी नहीं छोड़ता है। खुशी हो या फिर गम म्यूजिक कभी भी हमें अकेला नहीं छोड़ता। हम, जब भी उदास होते हैं तो कोई न कोई अपने फेवरेट सॉन्ग सुनकर खुद को थोड़ा बेटर फील करा ही लेते हैं। वहीं, अगर कोई शादी, फंक्शन, पार्टी हो तो फिर कहने ही क्या है। एक से बढ़कर शानदार गानों पर हम सभी मिलकर खूब एन्जॉय करते हैं। वहीं, अगर तमाम रिसर्च पर गौर करें तो म्यूजिक से स्ट्रैस में रिलीफ मिलता है। वहीं, आज 21 जून, 2023 को दुनिया भर में वर्ल्ड म्यूजिक डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पहली बार यह दिवस कब मनाया गया था। इसके साथ ही, इस दिन की शुरुआत किस देश से हुई थी। आइए डालते हैं एक नजर।

फ्रांस से हुई थी शुरुआत

विश्व संगीत दिवस की शुरुआत फ्रांस से हुई थी। यहां के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग (French Minister of Culture Jack Lang) ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने यह एलान लोगों में म्यूजिक के प्रति लगाव और जूनून को देखते हुए किया था। फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय ने संगीत के महत्व का जश्न मनाते हुए संगीत दिवस की छुट्टी का ऐलान किया था। 

1982 में पहली बार मनाया गया था ये दिन

विश्व संगीत दिवस को Fête de la Musique भी कहा जाता है। फ्रांस सरकार की घोषणा के बाद दुनिया का सबसे पहला संगीत दिवस 1982 में फ्रांस में मनाया गया था। Fête de la musique में दुनिया भर के करीब 120 से अधिक देश भाग लेते हैं। वहीं, अकेले 82 शहर अमेरिका से इस कार्यक्रम में हिसा लेते हैं।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2023: योग है डिमांडिंग करियर ऑप्शन, जानें इस फील्ड में कैसे बना सकते हैं अपना फ्यूचर

यह भी पढ़ें: Career Options: बीए के बाद किन-किन भर्तियों के लिए कर सकते हैं अप्लाई, यहां जानिए