Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UBSE Uttarakhand 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट जारी, देखें यहां

    By Srishti VermaEdited By:
    Updated: Sat, 26 May 2018 11:32 AM (IST)

    उत्तराखंड में 10वीं के परिणामों की घोषणा हो चुकी है। अपना रिजल्ट देखने के लिए ये ख़बर पढ़ें। ...और पढ़ें

    UBSE Uttarakhand 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट जारी, देखें यहां
    UBSE Uttarakhand 10th Result 2018: 10वीं का रिजल्ट जारी, देखें यहां

    नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।बता दें कि राज्य में 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चली थी। जिन्होंने इस साल की 10वीं की परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई थी उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। 

    अब परीक्षा का परिणाम राज्य शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके अलावा आप जागरणजोश की एजुकेशन वेबसाइट पर भी इसके परिणाम को देख सकते हैं। 

    कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

    इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    - uk10.jagranjosh.com को विजिट करें।

    -मांगी गई अहम जानकारियां भरें।

    -सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    -डाउनलोड पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।

    उत्तराखंड बोर्ड
    उत्तराखंड बोर्ड यूबीएसई की स्थापना 2001 में की गई थी तब इसका नाम उत्तरांचल शिक्षा एवम परीक्षा परिषद था। बाद में 2008 में इसका नाम बदलकर यूबीएसई (उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन) कर दिया गया। इस बोर्ड के तहत 10,000 मान्यता प्राप्त स्कूल आते हैं और ये हर साल 1,300 से अधिक परीक्षाएं आयोजित करवाता है।