यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Track Cycling Asia Cup में प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने घुमाया पदकों का पहिया, चार स्वर्ण व एक रजत पदक जीता
Track Cycling Asia Cup में भारतीय टीम में शामिल प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदकों का पहिया घुमा दिया है। दो दिनों में भारतीय टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ि ...और पढ़ें

कुरुक्षेत्र, विनोद चौधरी l थाईलैंड में 26 अगस्त को शुरू हुए ट्रैक साइकिलिंग एशिया कप (Track Cycling Aisa Cup) में भारतीय टीम (Indian Team) में शामिल प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदकों का पहिया घुमा दिया है। दो दिनों में भारतीय टीम में शामिल प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने देश की झोली में पांच पदक डाल (Five Medals by Indian Players)
दिए हैं। इन खिलाड़ियों में शामिल दो महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर विश्व भर में देश के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन कर दिया है। इन खिलाड़ियों में कुरुक्षेत्र की हिमांशी सिंह सहित झज्जर की मीनाक्षी, फतेहाबाद से नीरज और भिवानी से मनजीत शामिल है। 26 अगस्त से शुरू ट्रैक साइक्लिंग एशिया कप 30 अगस्त तक चलेगा।
पहले ही दिन हिमांशी ने स्वर्ण से खोला खाता
ट्रैक साइक्लिंग एशिया कप के पहले ही दिन शनिवार को कुरुक्षेत्र की हिमांशी सिंह ने एलिमिनेशन रेस में प्रथम स्थान हासिल करते हुए देश की झोली में पहला स्वर्ण पदक डालकर खाता खोला। इसके बाद झज्जर की मीनाक्षी ने इंडिविजुवल परस्यूट में स्वर्ण पदक जीत कर देश को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
इसके बाद अगले दिन रविवार को महिला टीम की स्क्रैच रेस में हिस्सा लेते हुए मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक और हिमांशी सिंह ने रजत पदक जीता। इसके बाद पुरुष स्क्रैच टीम में हिस्सा लेते हुए नीरज ने एक स्वर्ण पदक जीतकर देश की झोली में डाला। एशिया कप के पहले दोनों दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
खबरें और भी
हिमांशी के पिता बोले- हमें बेटी पर गर्व:
हिमांशी सिंह के पिता सुनील सिंह ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। भारतीय टीम में शामिल हिमांशी लगातार पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही है। पिछले करीब चार साल से हिमांशी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदकों की झड़ी लगा रखी है।
विश्व भर में नाम रोशन कर रहे हमारे खिलाड़ी प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के सचिव नीरज तंवर ने बताया कि भारतीय टीम में हरियाणा के चार खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने एशिया कप के पहले दो दिनों में ही पांच पदक जीतकर विश्व भर में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। प्रदेश के चारों खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।