Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें डिटेल्स

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 04:44 PM (IST)

    AIIMS Rajkot Recruitment 2023 एम्स राजकोट की ओर से जूनियर रेजिडेंट के 73 पदों और सीनियर रेजिडेंट के 64 पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन की ...और पढ़ें

    AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट के 137 पदों पर हो रही भर्ती।
    AIIMS Recruitment 2023: एम्स जोधपुर में जूनियर एवं सीनियर रेजिडेंट के 137 पदों पर हो रही भर्ती।

    AIIMS Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), राजकोट की ओर से जूनियर रेजिडेंट एवं सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए तुरंत ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गयी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने से पहले योग्यता एवं मापदंड अवश्य जांच लें।

    AIIMS Rajkot Recruitment 2023: क्या है योग्यता

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने एमबीबीएस/ बीडीएस/ एमएससी/ एमडी/ डीएनबी/ एमएस/ एमडीएस/ डीएम/ एमसीएच/ पीएचडी आदि किया हो। इसके साथ ही जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए अभ्यर्थी की ऊपरी आयु 33 वर्ष से अधिक और सीनियर रेजिडेंट के लिए 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान किया जाता है।

    भर्ती विवरण

    एम्स राजकोट की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 137 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से जूनियर रेजिडेंट के लिए 73 पद और सीनियर रेजिडेंट के लिए 64 पद आरक्षित हैं।

    AIIMS, Rajkot Sr & Jr Resident Recruitment 2023: कैसे होगा चयन

    इस भर्ती के लिए पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जायेगा। इंटरव्यू का आयोजन कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्राउंड फ्लोर, आयुष बिल्डिंग, खंडूरी, एम्स राजकोट, गुजरात में किया जाएगा। इंटरव्यू रिपोर्टिंग के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक का टाइम निर्धारित किया गया है। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- BTSC ANM Recruitment 2023: बिहार में एएनएम पदों पर आवेदन प्रक्रिया पुनः हुई स्टार्ट, 10 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    खबरें और भी