Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AIIMS Recruitment 2024: एम्स गुवाहाटी में फैकल्टी पदों पर भर्ती के एलान, 17 जून तक किया जा सकता है आवेदन

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:38 AM (IST)

    एम्स गुवाहाटी में फैकल्टी (ग्रुप A) के रिक्त पदों पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो गई है जो 17 जून तक ...और पढ़ें

    AIIMS Guwahati Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    AIIMS Guwahati Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. एम्स गुवाहटी में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती।
    2. 17 जून तक किया जा सकता है अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी (AIIMS Guwahati) की ओर से फैकल्टी (ग्रुप A) के तहत कुल 79 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2024 तक की गई है।

    जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से एम्स गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 79 रिक्त पदों पर नियक्तियां की जाएंगी इसमें से प्रोफेसर के लिए 19 पद, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 19 पद, एसोसिएट प्रोफेसर ज के लिए 19 पद और सहायक प्रोफेसर के लिए 22 पद आरक्षित हैं।

    ऐसे करें अप्लाई

    इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर विजिट करें। अब वेबसाइट पर Recruitment बटन पर क्लिक करके फैकल्टी पर क्लिक करें। अब यहां एडवर्टीजमेंट (No. 2-43/2022-23/AIIMS/GHY/ESTT./RECT-FACT/Pt-1/2780) के आगे Apply Here लिंक पर क्लिक करें। अब आपको नए पेज पर To Register/To Login के आगे क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पहले पंजीकरण करना है और उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करना है। अंत में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    आवेदन शुल्क

    इस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व्ड, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BSF Recruitment 2024: बीएसएफ एसआई एवं कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई