विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Army Agniveer 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए 8th से लेकर 12th तक कर सकते हैं अप्लाई, जल्द भरें फॉर्म

Published: Wed, 18 Feb 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

इंडियन आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। भारतीय सेना में शामिल होने ...और पढ़ें

Indian Army Agniveer 2026

Indian Army Agniveer 2026

HighLights

  1. आर्मी सीईई एग्जाम में भाग लेने के लिए जल्द कर लें अप्लाई।

  2. 8वीं से लेकर 12वीं पास इंडियन आर्मी में हो सकते हैं शामिल।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती 2026 कॉमन एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट की जा चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। जो भी युवा आगे चलकर अग्निवीर बनना चाहते हैं उनके लिए इस परीक्षा में भाग अनिवार्य है।

कैसे करें आवेदन

भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी भी प्रकार ऐसे फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है। इन चरणों को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं -

  • अग्निवीर सीईई फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Apply/ Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • पंजीकरण के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Army Agniveer CEE

फीस

इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।

भर्ती के लिए 8th से लेकर 12th पास तक कर सकते हैं अप्लाई

आर्मी अग्निवीर भर्ती में आवेदन के लिए पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित है। आप अपनी पात्रता के अनुसार भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदानुसार पात्रता निम्नलिखित है-

यह भी पढ़ें- RBI Assistant Vacancy 2026: आरबीआई असिस्टेंट के 650 पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई