विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडियन आर्मी एनसीसी एंट्री स्कीम 56th भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड, अब इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Updated: Wed, 07 Feb 2024 07:13 PM (IST)

इंडियन आर्मी एनसीसी एंट्री स्कीम भर्ती 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024 तक एक्सटेंड कर दी गयी है। जो भी अभ्यर्थी तय तिथियों में आवेदन नहीं ...और पढ़ें

Army Recruitment 2024: एनसीसी एंट्री स्कीम 56th के लिए 8 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म।
Army Recruitment 2024: एनसीसी एंट्री स्कीम 56th के लिए 8 मार्च तक भर सकते हैं फॉर्म।

HighLights

  1. एनसीसी एंट्री स्कीम 56th भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड।
  2. अब 8 मार्च 2024 तक भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना में एनसीसी एंट्री स्कीम 56th (NCC SPECIAL ENTRY SCHEME 56th COURSE- OCT 2024) के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित थी जिसे अब एक्सटेंड कर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो तय तिथि में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से वंचित हो गए हैं वे अब 8 मार्च 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरा जा सकता है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी तय की गयी योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

कौन ले सकता है इस भर्ती में भाग

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। स्नातक के साथ ही उम्मीदवार के पास NCC 'C' सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात किसी भी उम्मीदवार का जन्म जन्म 2 जुलाई 1999 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

NCC स्पेशल एंट्री 2024 ऑनलाइन फॉर्म लिंक

कैसे भरें फॉर्म

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करके अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 50 पद पुरुष उम्मीदवारों और 5 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- DSSSB Recruitment 2024: दिल्ली में टीजीटी, MTS सहित अन्य पदों के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू, 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने का मौका