पंजाब एंड सिंड बैंक में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका
पंजाब एन्ड सिंड बैंक में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो युवा स्नातक कर चुके हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भर सकते ...और पढ़ें

Punjab and Sind Bank Recruitment 2026
HighLights
पंजाब एंड सिंड बैंक में बंपर पदों पर निकली भर्ती।
स्नातक उत्तीर्ण युवा भर्ती में ले सकते हैं भाग।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएट युवाओं के पास बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पंजाब एंड सिंड बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 635 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 मई से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 6 जून 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसे प्रिंट करने की लास्ट डेट 21 जून निर्धारित है।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से केवल स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 मई 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये वहीं एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। फीस का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/psbeoaapr26/ पर जाएं।
- होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन बिना परीक्षा के किया जायेगा। HSC/ 10+2 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। मेरिट लिस्ट कैटेगरी, जनपद एवं स्टेट को ध्यान में रखकर तैयार होगी। चयनित युवाओं को 1 साल के लिए नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस दौरान उन्हें 12300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा।