Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा में 150 से अधिक पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ये रहा अप्लाई लिंक

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 11 May 2023 09:25 AM (IST)

    Bank of Baroda Recruitment 2023 बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विभिन्न विभागों में 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पद ...और पढ़ें

    Bank of Baroda Recruitment 2023: आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।
    Bank of Baroda Recruitment 2023: आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक से अप्लाई कर सकते हैं।

    Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विभिन्न भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 150 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए चल रही आवेदन की यह प्रक्रिया आज यानी वीरवार, 11 मई 2023 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव इन भर्तियों के लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पेज पर जाकर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा MSME और ट्रैक्टर लोन वर्टिकल में 87 पदों की भर्ती

    बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा MSME और ट्रैक्टर लोन वर्टिकल में सेल्स मैनेजर से लेकर वाइस प्रेसीडेंट तक के कुल 87 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आवेदन लिंक से अप्लाई कर सकते हैं और भर्ती अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा के कैश मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में 32 पदों की भर्ती

    इसी प्रकार, बैंक ऑफ बड़ौदा के कैश मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (एक्विजिशन एण्ड रिलेशनशिप मैनेजर) के 32 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आवेदन लिंक से अप्लाई कर सकते हैं और भर्ती अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा के रिशिवेबल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में 21 पदों की भर्ती

    बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा रिशिवेबल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में एमआइएस मैनेजर, प्रॉसेस मैनेजर और जोनल रिशिवेबल मैनेजर के 21 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आवेदन लिंक से अप्लाई कर सकते हैं और भर्ती अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा के रिशिवेबल मैनेजमेंट वर्टिकल में 20 पदों की भर्ती

    बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा रिशिवेबल मैनेजमेंट वर्टिकल में ब्रांच रिशिवेबल मैनेजर के 20 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आवेदन लिंक से अप्लाई कर सकते हैं और भर्ती अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    BoB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा के आइटी डिपार्टमेंट में 12 पदों की भर्ती

    बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आइटी डिपार्टमेंट में क्लाउड इंजीनियर, अप्लीकेशन आर्किटेक्ट, इंटरप्राइज आर्किटेक्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर आर्किटेक्ट, इंट्रीग्रेशन एक्सपर्ट और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्ट के कुल 20 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार आवेदन लिंक से अप्लाई कर सकते हैं और भर्ती अधिसूचना लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Bank of Baroda Recruitment 2023: मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट के 157 पदों पर भर्ती, आवेदन 17 मई तक