विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 04 May 2025 10:00 PM (IST)

बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) के 500 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नियुक्तियां देशभर के विभिन्न राज्यों एव ...और पढ़ें

Bank of Baroda PEON Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
Bank of Baroda PEON Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के 500 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती।
  2. 23 मई तक ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दसवीं पास ऐसे युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से चपरासी (Office Assistant/ Peon) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 मई से शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 मई 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

योग्यता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा (S.S.C./ Matriculation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को राज्य/ क्षेत्र के अनुसार लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 साल से कम एवं अधिकतम आयु 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 मई 2025 को ध्यान में रखकर होगी।

कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करियर में करेंट ओपनिंग पर जाएं और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अभ्यर्थी नए पोर्टल पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें। अंत में उम्मीदवार वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच (दिव्यांग) और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन फीस 100 रुपये जमा करना होगा।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से देशभर के राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्टेट के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • आंध्र प्रदेश: 22 पद
  • असम: 4 पद
  • बिहार: 23 पद
  • चंडीगढ़ (यूटी): 1 पद
  • छत्तीसगढ़: 12 पद
  • दादरा और नगर हवेली (यूटी): 1 पद
  • दमन और दीव (यूटी): 1 पद
  • दिल्ली (यूटी): 10 पद
  • गोवा: 3 पद
  • गुजरात: 80 पद
  • हरियाणा: 11 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 3 पद
  • जम्मू और कश्मीर: 1 पद
  • झारखंड: 10 पद
  • कर्नाटक: 31 पद
  • केरल: 19 पद
  • मध्य प्रदेश: 16 पद
  • महाराष्ट्र: 29 पद
  • मणिपुर: 1 पद
  • नगालैंड: 1 पद
  • ओडिशा: 17 पद
  • पंजाब: 14 पद
  • राजस्थान: 46 पद
  • तमिलनाडु: 24 पद
  • तेलंगाना: 13 पद
  • उतार प्रदेश: 83 पद
  • उत्तराखंड: 10 पद
  • पश्चिम बंगाल: 14 पद
  • कुल: 500 पद

यह भी पढ़ें- UBI Recruitment 2025: यूनियन बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 500 पदों के लिए 20 मई तक भरा जा सकता है फॉर्म