Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bank of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विभिन्न स्केल के तहत ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, 17 फरवरी तक फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 01:35 PM (IST)

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में (BOM) में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 17 फरवरी 2025 त ...और पढ़ें

    Bank of Maharashtra Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Bank of Maharashtra Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती।
    2. 17 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII के तहत ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके भी सीधे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/ इंजीनियरिंग डिग्री/ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 22 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • बैंक ऑफ महाराष्ट्र भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करेंट ओपनिंग में जाना होगा।
    • इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित Application Link पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको पहले Don't have an account? Register पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

    एप्लीकेशन फीस

    ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें, बिना शुल्क के भरे गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जायेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क के भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र में स्केल II, III, IV, V, VI एवं VII के अंतर्गत ऑफिसर के कुल 172 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    यह भी पढ़ें- MPESB: मध्य प्रदेश मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी टीचर भर्ती के लिए आवेदन आज से होंगे स्टार्ट, 10758 पदों पर होनी हैं नियुक्तियां