Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 11:45 AM (IST)

    महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय की ओर से राज्य के 33 जनपदों में होम गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 मार्च से स्टार्ट कर दी गई है जो न ...और पढ़ें

    Bihar Home Guard Bharti 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    Bihar Home Guard Bharti 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
    2. 16 अप्रैल तक इंटर पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
    3. 15 हजार पदों के लिए हो रही है भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार गृह रक्षक विभाग की ओर से राज्य पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 27 मार्च 2025 से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार होमगार्ड पदों पर जॉब पाना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अप्रैल 2025 तय की गई है।

    आवेदन के लिए योग्यता एवं मापदंड

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने 1 जनवरी 2025 तक उच्च माध्यमिक (इंटरमीडिएट/ इंटर) अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

    इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 19 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट

    आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य सभी वांछित दस्तावेज जैसे- स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि से संबंधित मैट्रिक/ समकक्ष प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट (10+2) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्णता अंक प्रमाण पत्र के साथ ही अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Apply लिंक पर क्लिक करके मांगी गई बेसिक जानकारी भरनी है।
    • इसके बाद आपको अगले चरण में मांगे गए डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे।
    • इसके बाद अभ्यर्थी प्रिव्यू पर जाकर फॉर्म की सारी जानकारी चेक कर लें।
    • अब निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    Bihar Home Guard Vacancy 2025 Application Form

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनारक्षित, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS), पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को शुल्क के रूप में 200 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं महिला अभ्यर्थियों को आवेदन फीस 100 रुपये जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CSIR CDRI Recruitment 2025: सीएसआईआर सीडीआरआई में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12th पास अभ्यर्थी जल्द कर लें अप्लाई