Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में स्टाफ नर्स के 11 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां से करें अप्लाई

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 12:50 PM (GMT+05:30)

    बिहार में स्टाफ नर्स के 11389 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) या बीएससी नर्सिंग उत्तीर् ...और पढ़ें

    Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    Bihar Staff Nurse Vacancy 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. बिहार में 11389 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती।
    2. स्टाफ नर्स पदों के लिए 23 मई तक आवेदन का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से राज्य में स्टाफ नर्स के बंपर पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 23 मई 2025 तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

    योग्यता एवं मापदंड

    स्टाफ नर्स पदों पर आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग कर चुके अभ्यर्थी भी इस भर्ती में भाग लेने के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी का बिहार परिचारिका निबंधन परिषद् पटना से निबंधित होना अनिवार्य है।

    आयु सीमा

    इस भर्ती में आवेदन के लिए के अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    कैसे करें अप्लाई

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Recruitment सेक्शन में जाकर भर्ती से सम्बंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद To Register के आगे Click here पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरें और पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद Already Registered? To Login के आगे Click here पर क्लिक करें और अन्य डिटेल अपलोड करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

    खबरें और भी

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य/ पिछड़ा/ अत्यंत पिछड़ा/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 600 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं बिहार राज्य की महिला अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Bihar CHO Vacancy 2025: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों भर्ती का एलान, आवेदन 5 मई से होंगे स्टार्ट