यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में स्नातक पास युवाओं के पास अप्रेंटिस पदों पर नौकरी पाने का मौका, यहां से करें अप्लाई
बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस श ...और पढ़ें

HighLights
- बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए 15 मार्च तक भरा जा सकता है फॉर्म।
- देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 400 पदों पर होंगी नियुक्तियां।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के पास सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 निर्धारित है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से BOI की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
क्या है भर्ती के लिए योग्यता?
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती (BOI Apprentice Recruitment 2025) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल bfsissc.com/boi.php पर विजिट करें।
- अब Apply through NATS Portal पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क
बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिसशिप भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 800 रुपये, एससी/ एसटी वर्ग को 600 रुपये और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये जमा करना होगा। पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
खबरें और भी
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल 400 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से उत्तर प्रदेश में 43 पदों, बिहार में 29 पदों, छत्तीसगढ़ में 5 पदों, दिल्ली में 6 पदों, गुजरात में 48 पदों, झारखंड में 30 पदों, कर्नाटक में 12 पदों, केरल में 5 पदों, मध्य प्रदेश में 62 पदों, महाराष्ट्र में 67 पदों, ओडिशा में 9 पदों, राजस्थान में 18 पदों, तमिलनाडु में 7 पदों, त्रिपुरा में 7 पदों और पश्चिम बंगाल में 52 पदों पर भर्ती की जाएगी।