विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC AEDO Vacancy 2026: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन, इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:31 AM (IST)

बीपीएससी की ओर से BPSC AEDO Vacancy 2026 के लिए आवेदन दोबारा आवेदन शुरू होने वाले हैं। नए उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

BPSC AEDO Vacancy 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

BPSC AEDO Vacancy 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द शुरू होंगे दोबारा रजिस्ट्रेशन।

  2. ऑनलाइन माध्यम में कर सकेंगे अप्लाई।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी AEDO के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। जो उम्मीदवार किसी कारणवश BPSC AEDO Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके थे। वे BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। बता दें, आयोग की ओर से भर्ती के लिए दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही शरू किया जाएगा। इस भर्ती के लिए नए उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे। बता दें, जिन उम्मीदवारों ने इस, परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले फॉर्म भरा था। उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता विषय से सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे अप्लाई

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑललाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांदी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: बैंक में करनी है जॉब और ग्रेजुएट हैं पास तो तुरंत कर लें अप्लाई, IOB लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज