Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BPSC Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती, 8 अप्रैल से करें आवेदन

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 05:02 PM (IST)

    जारी सूचना में कहा गया है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं राज्य के अनूसूचित जाति/ ...और पढ़ें

    Bihar Assistant professor Vacancy 2025: bpsc.bihar.gov.in पर भर सकते हैं आवेदन फॉर्म
    Bihar Assistant professor Vacancy 2025: bpsc.bihar.gov.in पर भर सकते हैं आवेदन फॉर्म

    HighLights

    1. 07 मई, 2025 तक कर सकते हैं आवेदन
    2. आधिकारिक वेबसाइट पर भर पाएंगे फॉर्म

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। कुल 1711 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 08 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

    बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी आधिकारिक सूचना में कहा है कि अभ्यर्थी एक बात का ध्यान रखें कि आवेदन पत्र एवं सबंधित दस्तावेजों की हॉर्ड कॉपी आयोग के कार्यालय में भेजने की जरूरत नहीं है। कैंडिडेट्स द्धारा खुूद हार्ड कॉपी में आवेदन या फिर कोई पूरक डॉक्यूमेंटब् आदि अगर दिया जाता है तो वह कॉपी/ दस्तावेज और उसके आधार पर किया गया कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।

    BPSC Assistant Professor Bharti 2025: इन विभागों में की जाएंगी नियुक्तियां

    एनाटॉमी, एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग एवं प्रसव, दंत रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, मनोरोग, नाक, कान एवं गला, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, चर्म एवं रति रोग और जेरियाट्रिक्स।

    BPSC Assistant Professor Bharti 2025: ये हैं भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां

    बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि- 08 अप्रैल, 2025

    बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 07 मई, 2025

    BPSC Assistant Professor Bharti 2025: इन डाॅक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 

    बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को शैक्षणिक प्रमाण पत्र,फोटो, सिग्नेचर

    कैटेगरी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) और पहचान पत्र की जरूरत होगी। कैंडिडेट्स बतौर फोटोआईडी आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य कोई भी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना पड़ सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से दस्तावेजों को अभी तैयार करके रख लें।  

    BPSC Assistant Professor Bharti 2025: बिहार असिस्टेंट भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    सबसे पहले बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर https://bpsconline.bihar.gov.in जाना होगा।  होमपेज पर "BPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करें। अब यहां मांगी गई जरूरी जानकारी भरें। आवेदन फॉर्म को सबमिट करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: India EXIM Bank Recruitment 2025: जल्द करें इंडिया एक्जिम बैंक MT भर्ती के लिए आवेदन, करीब है अंतिम तिथि