Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BTSC Vacancy 2026: बिहार में डेयरी फील्ड ऑफिसर पदों पर भर्ती का एलान, एप्लीकेशन प्रॉसेस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 12:39 PM (IST)

    बिहार में डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 13 मार्च 2026 तक फॉर्म भरा जा सकता है। ...और पढ़ें

    Bihar BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026

    Bihar BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026

    HighLights

    1. बिहार में डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर पदों पर आवेदन जारी।

    2. 13 मार्च तक ऑनलाइन किया जा सकता है अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से राज्य में डेयरी फील्ड ऑफिसर/ डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

    भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का भारत का निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ बीएससी (डेयरी टेक्नोलॉजी)/ दो वर्षों के कार्यानुभव के साथ आईडीडी (डीटी/डीएच) में अध्ययन एवं एटीडी एसोसिएटेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अनारक्षित के लिए 37, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष एवं एससी, एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित है।

    चयन प्रक्रिया एवं वेतन

    इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं कार्य करने के अनुभव को ध्यान में रखकर किया जायेगा। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को वेतनमान पे बैंड 9300- 34800, ग्रेड वेतन 4200 (पे लेवल 6 के अनुसार) प्रदान किया जायेगा।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है-

    • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको What's New में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • इसके बाद Link के नीचे Apply Online पर क्लिक करें
    • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में निर्धारित फीस जमा करके आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
    BTSC Vacancy 2026 notification

    एप्लीकेशन फीस

    इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- साउथ इंडियन बैंक में जूनियर ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, किसी भी राज्य के ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई