Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Canara Bank Recruitment 2024: ग्रेजुएट उत्तीर्ण युवाओं के पास केनरा बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका, 4 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 12:14 PM (IST)

    केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप के 3 हजार रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी स्नातक उ ...और पढ़ें

    Canara Bank Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    Canara Bank Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. केनरा बैंक में अप्रेंटिसशिप के 3 पदों के लिए आवेदन शुरू।
    2. 4 अक्टूबर तक भरा जा सकता है फॉर्म।
    3. ग्रेजुएट अभ्यर्थी ले सकते हैं इस भर्ती में भाग।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। स्नातक उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए बेहतरीन खबर है। केनरा बैंक की ओर से अप्रेंटिसशिप के 3 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे निर्धारित अंतिम तिथि 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का लिंक उपलब्ध करवा दिए गया है जिस पर क्लिक करके भी आप सीधे फॉर्म भर सकते हैं।

    फॉर्म भरने से पहले चेक करें पात्रता एवं मापदंड

    केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक (जन्म 1 सितंबर 1996 से पहले एवं 1 सितंबर 2004 के बाद) नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।

    कैसे करें आवेदन

    • इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Recruitment सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको नए पेज पर पहले Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
    • अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

    आवेदन फीस

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UCMS Recruitment 2024: 12वीं उत्तीर्ण युवाओं के पास जूनियर असिस्टेंट पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई