विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBI Recruitment 2026: सीबीआई में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:20 PM (IST)

सीबीआई की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है।

CBI Special Public Prosecutor Recruitment 2026

CBI Special Public Prosecutor Recruitment 2026

HighLights

  1. सीबीआई में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानि CBI में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीबीआई की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट cbi.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।

भर्ती के लिए पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने LLB पास होना अनिवार्य है। बार काउंसिल के साथ वकील के तौर पर एनरोलमेंट सर्टिफिकेट होना चाहिए। सेशन कोर्ट में आपराधिक मामलों को संभालने का बार (BAR) में अनुभव। इसके साथ अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में अन्य अनुभव होना चाहिए। पात्रता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन पत्र नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्म के फॉर्मेट में भरा जा सकता है। फॉर्म भरने के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जो निम्नलिखित हैं-

  • शैक्षणिक योग्यताएं
  • बार काउंसिल के साथ वकील के तौर पर एनरोलमेंट का सर्टिफिकेट।
  • सेशंस कोर्ट में आपराधिक मामलों को संभालने का बार (BAR) में अनुभव।
  • समय-समय पर भारत सरकार द्वारा मंजूर की गई सामान्य शर्तों और नियमों पर काम करने की बिना शर्त इच्छा/सहमति।
  • आवेदक वकीलों द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण मामलों का विवरण।
  • आवेदक वकीलों द्वारा संभाले गए 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988' के तहत मामलों का विवरण।

CBI Recruitment 2026: नोटिफिकेशन एवं एप्लीकेशन फॉर्म लिंक 

कहां होंगी नियुक्तियां

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार लोकपाल द्वारा भेजे गए CBI मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की नियुक्ति गाजियाबाद, लखनऊ, कोयंबटूर और जबलपुर के लिए होंगी।

यह भी पढ़ें- UKSSSC Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क-रजिस्ट्रार समेत ग्रुप-C के विभिन्न पदों पर आवेदन स्टार्ट, देखें पूरी डिटेल