Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CG Police Recruitment: छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर और उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:33 PM (IST)

    Chhattisgarh Police Recruitment 2022 छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (PRPE) 2022 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा ...और पढ़ें

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर करें।
    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर करें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Chhattisgarh Police Recruitment 2022: छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, प्लाटून कमाण्डर और उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाली प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (PRPE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (सीजी व्यापम) द्वारा शुरू कर दी गई है। मण्डल द्वारा सीजी पुलिस भर्ती 2022 में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट, vyapam.cgstate.gov.in पर सोमवार, 26 सितंबर से शुरू की गई है और इसके लिए आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2022 (रात 11.59 बजे तक) निर्धारित है। सीजी व्यापम के कार्यक्रम के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा 6 नंवबर को होगी और इसमे सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 28 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

    CG Police Recruitment: आवेदन से पहले जानें योग्यता

    छत्तीसगढ़ पुलिस में विज्ञापित पदों में सूबेदार, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) और प्लाटून कमाण्डर पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। वहीं, उप निरीक्षक (रेडियो) के लिए इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के लिए गणित, भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र में स्नातक और उप निरीक्षक (कंप्यूटर) के लिए बीसीए या बीएससी (कंप्यूटर) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु निर्धारित तारीख को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इनके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को पदों के अनुसार निर्धारित शारीरिक मानदण्डों को भी पूरा करना चाहिए, जिसे भर्ती नियमावली में उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - SSC CGL 2022: केंद्रीय मंत्रालयों में 20,000 पदों के लिए नहीं बढ़ेगी अप्लीकेशन डेट, जल्द ही कर लें आवेदन

    यह भी पढ़ें - SBI PO Notification 2022: एसबीआइ पीओ परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 1673 पदों के लिए आज से करें आवेदन