यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CIL MT Recruitment 2025: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 434 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान, 14 फरवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती (CIL MT Recruitment 2025) निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो ...और पढ़ें

HighLights
- कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू।
- 14 फरवरी तक है ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से CIL की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार ग्रेजुएशन/ संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग)/ मास्टर डिग्री/ पीजी/ डिप्लोमा/ CA/ICWA आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 434 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| कम्युनिटी डेवलपमेंट | 20 पद |
| पर्यावरण (Environment) | 28 पद |
| फाइनेंस | 103 पद |
| लीगल | 18 पद |
| मार्केटिंग एन्ड सेल्स | 25 पद |
| मटेरियल मैनेजमेंट | 44 पद |
| पर्सनल एन्ड एचआर | 97 पद |
| सिक्योरिटी | 31 पद |
| कोल प्रिपरेशन | 68 पद |
कैसे करें अप्लाई
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब Online Login Portal for filling Application form लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर To Register लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें और निर्धारित किया गया शुल्क जमा करें।
- अंत में पूर्ण रूप से सबमिट किये गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
.jpg)
खबरें और भी
- Coal India Management Trainee 2023 Application Form Direct Link
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में भाग लेने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।