विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 640 पदों पर कल से शुरू होंगे आवेदन, यहां से चेक करें पात्रता एवं मापदंड

Updated: Mon, 28 Oct 2024 10:55 AM (IST)

कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 640 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन ...और पढ़ें

CIL Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
CIL Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती।
  2. आवेदन कल से होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। अधिसूचना मुताबिक आवेदन प्रक्रिया कल यानी 29 अक्टूबर 2024 से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से कोल इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाकर भर सकेंगे। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास गेट एग्जाम का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए और साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित ब्रांच/ क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री (बीई/ बीटेक/ बीएससी इंजीनियरिंग) डिग्री न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ प्राप्त की हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

CIL MT Recruitment 2024 नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 640 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए 263 पद, सिविल इंजीनियरिंग के लिए 91 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 102 पद, मैकेनिकल के लिए 104 पद, सिस्टम के लिए 41 पद और E&T के लिए 39 पद आरक्षित हैं।

कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से कोल इंडिया लिमिटेड के पोर्टल www.coalindia.in पर जाकर भरा जा सकेगा। आवेदन से पहले आपको मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पायेंगे। अंत में उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में कुल 1180 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ONGC Apprentice: ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन तिथि 10 नवंबर तक एक्सटेंड, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई