Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CRPF में 9712 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1354 वेकेंसी

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 27 Mar 2023 12:03 PM (IST)

    CRPF Constable Recruitment 2023 सीआरपीएफ में 9700 से अधिक कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार 27 मार्च से आधिकारिक वेबसा ...और पढ़ें

    CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।
    CRPF Constable Recruitment 2023: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।

    एजुकेशन डेस्क। CRPF Constable Recruitment 2023: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा विभिन्न राज्यों में तमाम ट्रेड्स में कॉन्स्टेबल टेक्निकल ट्रेड्समैन के 9712 पदों की बंपर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 27 मार्च से शुरू रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, crpf.gov.in पर भर्ती सेक्शन में एक्टिव ऑनलाइन लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सीआरपीएफ ने आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की है, जबकि आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसका भुगतान एससी/एसटी उम्मीदवारों और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को नहीं करना है।

    CRPF Constable Recruitment 2023: आवेदन से पहले जानें योग्यता

    सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल ट्रेड्समेन के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लेना चाहिए। सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानि दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो और रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में आइटीआइ किया हो या कम से कम सम्बन्धित कार्य का ज्ञान हो। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जहां आयु की गणना तिथि 1 अगस्त 2013 निर्धारित की गई है। विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें - SSC Phase 11: हैंग हो रही एसएससी की वेबसाइट, 5369 पदों की भर्ती वाले सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 के लिए जल्द करें अप्लाई

    CRPF Constable Recruitment 2023: UP में सबसे अधिक 1354 वेकेंसी

    सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों में 9712 कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती की जानी है। इनमें से सबसे अधिक 1354 रिक्तियां उत्तर प्रदेश के लिए निकाली गई हैं। ये रिक्तियां ड्राइवर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, मोची, कारपेंटर, टेलर, ब्रास बैंड, पाइप बैंड, बिगुलर, माली, पेंटर, कुक / वेटर कैरियर, धोबी आदि ट्रेड में हैं। वहीं, बिहार की बात करें तो यहां के लिए 735 रिक्तियां निकाली गई हैं। ट्रेड और राज्यों के अनुसार रिक्तियों का विवरण सीआरपीएफ द्वारा जारी वेकेंसी ब्रेक-अप में देखें।

    सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 वेकेंसी ब्रेक-अप

    यह भी पढ़ें - CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन सोमवार से, 9712 वेकेंसी

    खबरें और भी