CRPF Recruitment 2026: सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल-हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से लिए जाएंगे आवेदन
सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल जीडी एवं हेड कॉन्स्टेबल जीडी के 521 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन 12 अक्टूबर से किया जा सकेगा।

CRPF Sports Quota Recruitment 2026
HighLights
सीआरपीएफ में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका।
आवेदन 12 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल जीडी और कॉन्स्टेबल जीडी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत होगी जिसके लिए आवेदन 12 अक्टूबर से स्टार्ट किये जायेंगे। जो भी युवा भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर कर सकेंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 निर्धारित है। एप्लीकेशन फॉर्म में गलती होने पर 12 से 24 नवंबर 2026 तक संशोधन का मौका रहरेगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 521 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से हेड कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 182 पद और कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 339 पद आरक्षित हैं।
पात्रता एवं मापदंड
कॉन्स्टेबल पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा एवं हेड कॉन्स्टेबल जीडी पद के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके अलावा संबंधित गेम्स में प्रतिनिधित्व किया हो।
स्पोर्ट्स के लिए पात्रता
उम्मीदवार ने इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिता, नेशनल गेम्स/चैंपियनशिप में राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में प्रतिनिधित्व किया हो। IOA द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स में मेडल हासिल किया हो कम से कम तीसरे स्थान पर रहे हो। या इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट, जूनियर नेशनल/ सीनियर नेशनल गेम्स/ स्पोर्ट्स स्टेट स्कूल टीम या सीजीएपआई स्कूल गेम्स/ लेवल गेम्स/ खेल यूनिवर्सिटी गेम्स/ खेलो इंडिया यूथ गेम्स/ खेलो इंडिया विंटर गेम्स में मेडल जीते हों या तीसरे पोजीशन पर रहे हों। अपनी यूनिवर्सिटी को इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट या चैंपियनशिप में गोल्ड या सिल्वर मेडल हासिल किया हो।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 23 साल से नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार होगी।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए आइडेंटिटी चेक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST), स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) और रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (RME) से होकर गुजरना होगा।
हेड कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को लेवल 4 के अनुसार 25500 से 81100 रुपये प्रति माह तक और कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) स्पोर्ट्सपर्सन पदों पर चयनित होने पर 21700 से 69100 रुपये प्रति माह तक सैलरी प्रदान की जाएगी।
