CSIR NCL Vacancy 2026: दसवीं पास को 40 हजार सैलरी, सीएसआईआर एनसीएल एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू; जल्द करें अप्लाई
सीएसआईआर एनसीएल में एमटीएस पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में केवल 10वीं कक्षा पास युवा आवेदन के ...और पढ़ें

CSIR NCL MTS Recruitment 2026 के लिए यहां से करें अप्लाई।
HighLights
सीएसआईआर एनसीएल में MTS पदों पर आवेदन स्टार्ट।
10th पास भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले ऐसे युवा जो कम पढ़े-लिखे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी (CSIR NCL) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी कि MTS पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 5 अक्टूबर से स्टार्ट हो गई है। भर्ती के लिए पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट recruit.ncl.res.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 निर्धारित है।
10th पास कर सकते हैं भर्ती के लिए अप्लाई
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का 10th/ SSC/ मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना जरूरी है। 4 नवंबर 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, ऊपरी आयु में आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट दी गई है।
चयन पर मिलेगा 40 हजार रुपये शुरुआती वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 1 के अनुसार 18,000 से लेकर 56,900 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। 40000 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन रहेगा।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए चयन CBT एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा में सफल रहेंगे उनको बाद में दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस भर्ती के जरिये एमटीएस के कुल 24 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट recruit.ncl.res.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी भेजने की जरूरत नहीं है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ महिला/ पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
