Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DDA Vacancy 2025: डीडीए ने 1732 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, पात्रता, एप्लीकेशन डेट्स यहां करें चेक

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 11:10 AM (IST)

    दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) की ओर से ग्रुप A B व C के अंतर्गत कुल 1732 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवे ...और पढ़ें

    DDA Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
    DDA Vacancy 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

    HighLights

    1. डीडीए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी।
    2. आवेदन 6 अक्टूबर से होंगे स्टार्ट।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए बड़ी खबर खबर है। DDA यानी कि दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से ग्रुप A, B व C के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी भर्ती का एलान किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक डीडीए की ओर से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन ही भर पाएंगे।

    क्या है योग्यता

    सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि अभी डीडीए की ओर से केवल शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। पात्रता सहित अन्य डिटेल विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ उपलब्ध करवा दी जाएगी।

    पदों का विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप ए, बी व सी के तहत कुल 1732 पदों को भरा जायेगा। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    • डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्ट): 04 पद
    • डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन): 01 पद
    • डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग): 04 पद
    • असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग): 19 पद
    • असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्ट): 08 पद
    • असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप): 01 पद
    • असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम): 03 पद
    • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल): 10 पद
    • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): 03 पद
    • असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रियल): 15 पद
    • लीगल असिस्टेंट: 07 पद
    • प्लानिंग असिस्टेंट: 23 पद
    • आर्किटेक्चरल असिस्टेंट: 09 पद
    • प्रोग्रामर: 06 पद
    • जूनियर इंजीनियर (सिविल): 104 पद
    • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल): 67 पद
    • सेक्शनल ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर): 75 पद
    • नायब तहसीलदार: 06 पद 
    • जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा): 06 पद
    • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (नॉन मिनिस्ट्रियल): 06 पद
    • सर्वेयर: 06 पद
    • स्टेनोग्राफर ग्रेड - 'डी': 44 पद
    • पटवारी: 79 पद
    • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट: 199 पद
    • माली: 282 पद
    • मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन मिनिस्ट्रियल): 745 पद

    DDA Recruitment 2025 Short Notification Link

    कब होगी भर्ती परीक्षा

    इस भर्ती के लिए जो भी अभ्यर्थी आवेदन करेंगे उनको चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट के लिए डीडीए की ओर से संभावित डेट पहले ही जारी कर दी गई है जिसके मुताबिक एग्जाम दिसंबर 2025 या जनवरी 2025 में आयोजित करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- MP Police Vacancy 2025: एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती का एलान, कल से स्टार्ट होंगे आवेदन

     

    खबरें और भी