Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    District Court Vacancy 2026: कानपुर जिला न्यायालय में स्वीपर के पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    Updated: Sun, 03 May 2026 03:50 PM (IST)

    कानपुर जिला न्यायालय में सफाईकर्मी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें आठवीं कक्षा पास युवा निशुल्क रूप से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    Kanpur District Court Recruitment 2026

    Kanpur District Court Recruitment 2026

    HighLights

    1. कानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सफाईकर्मी के पदों पर हो रही भर्ती।

    2. 15 मई तक ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का मौका।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कानपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से स्वीपर यानी की सफाईकर्मी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो 15 मई 2026 तक जारी रहेगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट kanpurnagar.dcourts.gov.in या इस पेज पर डायरेक्ट डाउनलोड किया जा तक है।

    फॉर्म जमा करने से पहले पात्रता कर लें चेक

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से जूनियर हाई स्कूल/ 8वीं कक्षा पास की हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल से ज्यादा न हो।

    इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

    जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उनको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल होने पर आपको रिक्त पदों पर तैनात किया जायेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 11 नियुक्तियां की जानी हैं।

    नोटिफिकेशन एवं एऑफलाइन प्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    kanpur District Court Vacancy 2026

    कितना मिलेगा वेतन

    सफाईकर्मी पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को प्रति महीना 8840 रुपये वेतन दिया जायेगा। ध्यान रखें कि यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जा रही हैं।

    फ्री में जमा किया जा सकता है फॉर्म

    सभी उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आप पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UBI Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई