विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DMRC Recruitment 2024: दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती, ऑफलाइन या ई-मेल से कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Mon, 21 Oct 2024 02:50 PM (IST)

डीएमआरसी की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ई-मेल या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध् ...और पढ़ें

DMRC Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
DMRC Recruitment 2024 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. दिल्ली मेट्रो में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
  2. ऑफलाइन या ई-मेल के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ओर से सुपरवाइजर (S&T), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर (ASE), सेक्शन इंजीनियर (SE) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (SSE) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित पते पर भेजा सकता है। तय तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

क्या है लास्ट डेट

ASSISTANT MANAGER/ MANAGER पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर, Deputy General Manager/ Track/ O&M पदों पर आवेदन की लास्ट डेट 7 नवंबर, सुपर वाइजर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों के लिए 8 नवंबर एवं सुपर वाइजर इलेक्ट्रिकल के लिए फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2024 निर्धारित है।

कैसे करें आवेदन

अभ्यर्थियों को सबसे पहले DMRC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना है। इसके बाद उम्मीदवार इसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित दस्तावेज अटैच करके इसे "कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली" के पते पर भेज दें। एप्लीकेशन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा सकता है।

ईमेल के माध्यम से भी भरा जा सकता है फॉर्म

स्पीड पोस्ट के अलावा दिल्ली मेट्रो की ओर से ईमेल के माध्यम से भी फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। इसके लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म सभी आवश्यकत दस्तावेजों को स्कैन करके career@dmrc.org पर तय तिथियों के अंदर भेजना होगा।

ऑफलाइन फॉर्म एवं नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार पात्रता एवं मापदंड अलग अलग तय की गई है जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म एवं नोटिफिकेशन का लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया गया है। शैक्षिक योग्यता के अलावा अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार 50000 रुपये से लेकर 72600 रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- NTPC Recruitment 2024: बीएससी एग्रीकल्चर करने वाले युवाओं के पास एनटीपीसी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द कर लें अप्लाई