यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
DSSSB Recruitment 2023: डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, 21 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन
Delhi DSSSB Recruitment 2023 दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से 863 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भ ...और पढ़ें

HighLights
- डीएसएसएसबी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
- 21 नवंबर से शुरू हो जाएगी एप्लीकेशन प्रॉसेस।
- आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है निर्धारित।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। DSSSB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से मैनेजर, फार्मासिस्ट, नर्स, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरियन सहित विभिन्न पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी।
पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन शुरू होने पर डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2023 तय की गयी है। इस भर्ती के माध्यम से 863 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Delhi DSSSB Various Post Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से पदानुसार 10वीं एवं 12वीं के साथ जनरल नर्सिंग में डिप्लोमा/ 10+2 के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट/ संबंधित स्ट्रीम से ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आदि किया हो।
इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदानुसार 27/ 30/ 32/ 34/ 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 20 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
खबरें और भी
Delhi DSSSB Various Post Recruitment 2023 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

Delhi DSSSB Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के साथ ही निर्धारित किया गया शुल्क जमा करना अनिवार्य है, बिना शुल्क के भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- SSC GD Constable: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए क्या है योग्यता और चयन प्रक्रिया, यहां से पढ़ें