DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में जूनियर इंजीनियर लीगल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई
डीएसएसएसबी की ओर से लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर सिविल और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर आवेदन 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन क ...और पढ़ें

DSSSB Vacancy 2026
HighLights
दिल्ली में बंपर पदों पर भर्ती का एलान।
विभिन्न पदों के लिए यहां से करें अप्लाई।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। वैकेंसी के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
पद विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 911 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| लीगल असिस्टेंट | 10 |
| असिस्टेंट इंजीनियर सिविल | 33 |
| जूनियर इंजीनियर सिविल | 281 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) | 587 |
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार स्नातक/ लॉ में स्नातक/ इंजीनियरिंग में डिग्री एवं डिप्लोमा आदि होना चाहिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी डिटेल डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

कितना लगेगा शुल्क
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।