विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ECIL Recruitment 2023: ईसीआईएल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Updated: Tue, 05 Dec 2023 01:01 PM (IST)

ईसीआईएल ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों होने वाली अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस ...और पढ़ें

ECIL Recruitment 2023 के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।
ECIL Recruitment 2023 के लिए 15 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।

HighLights

  1. ईसीआईएल में 363 रिक्त पदों पर निकली भर्ती।
  2. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू।
  3. 15 दिसंबर तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। यह भर्ती ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों पर निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2023 तक भरा जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले भर्ती के लिए तय की गयी योग्यता अवश्य चेक कर लें।

ECIL Apprenticeship Recruitment 2023: पात्रता एवं मापदंड

ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने बीई/ बीटेक उत्तीर्ण किया हो। डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2023 को ध्यान में रखकर 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

ECIL Apprenticeship Recruitment 2023 Online Form Direct Link

ECIL Apprenticeship 2023: भर्ती विवरण

यह भर्ती कुल 363 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से ग्रेजुएट इंजीनियर के 250 पदों और डिप्लोमा/ टेक्नीशियन के 113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती में चयनित होने के लिए जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में फॉर्म भर लेंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जायेगा। दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया 21 एवं 22 दिसंबर 2023 को संपन्न करवाई जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर 2023 तक चयनित उम्मीदवारों की ज्वॉइनिंग फॉर्मेलिटीज पूरी की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग 1 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकरी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- MPPSC Assistant Professor भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 15 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई