Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EMRS Recruitment 2023: टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल सहित अन्य पदों के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, जल्द करें अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:28 AM (IST)

    EMRS Teaching Non Teaching Vacancy 2023 राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से टीचिंग एवं नॉन टीचिंग के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली ...और पढ़ें

    EMRS Recruitment 2023 के लिए आवेदन तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ाई गयी, जल्द करें अप्लाई।
    EMRS Recruitment 2023 के लिए आवेदन तिथि 19 अक्टूबर तक बढ़ाई गयी, जल्द करें अप्लाई।

    HighLights

    1. ईएमआरएस में विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड।
    2. 19 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।
    3. ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर भरें ऑनलाइन फॉर्म।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। EMRS Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति की ओर से टीजीटी, हॉस्टल वॉर्डेन, प्रिंसिपल, नॉन टीचिंग एवं पीजीटी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2023 तक एक्सटेंड कर दी गयी है। ऐसे अभ्यर्थी जो इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं और इस इन विभिन्न पदों पर आवेदन की योग्यता रखते है वे तुरंत ही EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर इस इस आर्टिकल पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।

    EMRS Teaching & Non Teaching Vacancy 2023: ऐसे करें आवेदन

    इस भर्ती में अभ्यर्थी बिना किसी दिक्कत के स्वयं से आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए हम यहां कुछ बिंदु प्रदान कर रहे हैं जिनको फॉलो करके आप आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।

    • ईएमआरएस भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाएं।
    • वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर पॉप-अप में सभी पदों पर आवेदन के लिंक उपलब्ध करवाए गए हैं।
    • आपको जिस भी पोस्ट के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें।
    • अब न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पहले पंजीकरण कर लें।
    • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से मांगी गयी जानकारी दर्ज करें।
    • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    EMRS Teaching & Non Teaching Vacancy 2023 Online Form Direct Link 

    10 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

    इस भर्ती के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। यह नियुक्तियां ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी), हॉस्टल वार्डेन (मेल एवं फीमेल), प्रिंसिपल एवं नॉन टीचिंग पदों पर की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Cabinet Secretariat Recruitment: कैबिनेट सचिवालय में डीएफओ टेक्निकल के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई