Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FCI Application 2022: खाद्य निगम में 5043 पदों के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 07:44 AM (IST)

    FCI Application 2022 for 5000+ Vacancies फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 5 हजार से अधिक कटेगरी 3 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से शुरू ...और पढ़ें

    एफसीआइ अप्लीकेशन 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिंक आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर उपलब्ध है।
    एफसीआइ अप्लीकेशन 2022 के लिए ऑनलाइन फॉर्म लिंक आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर उपलब्ध है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। FCI Application 2022 for 5000+ Vacancies: एफसीआइ कटेगरी 3 भर्ती भर्ती 2022 लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) द्वारा कटेगरी 3 के 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.01/2022) 3 सितंबर को जारी किए जाने के बाद अब आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर 2022 से शुरू की थी। निगम द्वारा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एफसीआइ कटेगरी भर्ती 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2022 की शाम 4 बजे तक अप्लाई कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - Government Jobs 2022: ये हैं अक्टूबर की टॉप सरकारी नौकरियां; 50,000 पदों के लिए आवेदन का मौका

    FCI Application 2022: इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

    फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विभिन्न जोन के लिए विज्ञापित 5043 पदों के लिए आवेदन हेतु ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitmentfci.in पर उपलब्ध कराया गया। आवेदन हेतु उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज ही दिए गए कटेगरी 3 भर्ती के लिंक पर और फिर नये ओपेन हुए पेज पर अप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा।

    FCI Application 2022: आवेदन से पहले जानें योग्यता

    एफसीआइ कटेगरी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक जेई पदों के लिए सम्बन्धित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है और आयु 1 अगस्त 2022 को 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्टेनो के लिए स्नातक के साथ अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड में 40 और 80 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए। इसी प्रकार, एजी-3 (जनरल और डिपो) के लिए ग्रेजुएट एवं कंप्यूटर में दक्ष होना चाहिए, जबकि एजी-3 (एकाउंट्स) हेतु बीकॉम के साथ कंप्यूटर में कुशल होना चाहिए। अन्य पदों के लिए योग्यता के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।