HPPSC Recruitment 2026: तहसीलदार और बीडीओ सहित कई पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका
हिमाचल प्रदेश में तहसीलदार और बीडीओ सहित कई पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 22 सितंबर तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

HPPSC HPAS Recruitment 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।
22 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे HPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 22 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
कितनी मिलेगी सैलरी
एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये, ब्लॉक डेवलपमेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 53,600 रुपये से लेकर 1,70,100 रुपये, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर को 48,700 रुपये से लेकर 1,54,300 रुपये और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 48,700 रुपये से लेकर 1,54,300 और तहसीलदार के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को 46,000 रुपये से लेकर 1,46,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
- हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरा किया हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।
- रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी एवं एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये निर्धारित है।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सामान्य अध्ययन और पेपर-2 एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आयोजित कराया जाएगा। दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
