विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPPSC Police Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड, जल्द कर लें अप्लाई

Published: Tue, 25 Aug 2026 01:08 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 09:46 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब इस भर्ती के लिए 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

HPPSC Police Constable Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

HPPSC Police Constable Recruitment 2026: आवेदन करने की लास्ट डेट एक्सटेंड।

HighLights

  1. 10 सितंबर तक आवेदन करने का मौका।

  2. कुल 734 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे HPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को 10 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

आयु-सीमा

पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,200 रुपये से लेकर 64,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये महिला कॉन्स्टेबल के कुल 243 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 101 पद, एससी के लिए कुल 58 पद, एसटी के लिए कुल 12 पद, ओबीसी के लिए कुल 48 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 24 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, पुरुष कॉन्स्टेबल के कुल 491 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 187 पद, एससी के लिए कुल 122 पद, एसटी के लिए कुल 23 पद, ओबीसी के लिए कुल 102 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 57 पद आरक्षित हैं।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 90 अंकों के 90 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: ICF Apprentice 2026: आईसीएफ में अप्रेंटिसशिप के 1010 पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक