Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग की 120 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन आज से

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 01:05 PM (IST)

    हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई 120 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती (HPSC AE Recruitment 2023) के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकार ...और पढ़ें

    HPSC AE Recruitment 2023: अप्लीकेशन 1 से लेकर 21 दिसंबर 2023 के बीच सबमिट कर सकेंगे।
    HPSC AE Recruitment 2023: अप्लीकेशन 1 से लेकर 21 दिसंबर 2023 के बीच सबमिट कर सकेंगे।

    HighLights

    1. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती अधिसूचना आज जारी की
    2. अप्लीकेशन आज से लेकर 21 दिसंबर 2023 तक सबमिट कर सकेंगे
    3. कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क भी आवेदन के दौरान ही भरना होगा
    4. आरक्षित वर्गों एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है
    5. जबकि दिव्यांगों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। हरियाणा सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सिविल, मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जारी की है। आयोग द्वारा आज यानी शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 को जारी भर्ती (HPSC AE Recruitment 2023) अधिसूचना (सं.59/2023) के अनुसार 120 पदों पर भर्ती की जानी है।

    HPSC AE Recruitment 2023: आवेदन आज से

    हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई 120 असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hpsc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद विज्ञापन सेक्शन में जाना होगा और सम्बन्धित विज्ञापन संख्या के समक्ष एक्टिव आवेदन लिंक के माध्यम से उम्मीदवार अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन आज यानी शुक्रवार, 1 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर 2023 तक सबमिट कर सकेंगे।

    हरियाणा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती (HPSC AE Recruitment 2023) के लिए कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क भी आवेदन के दौरान ही भरना होगा। आरक्षित वर्गों एवं महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जबकि दिव्यांगों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है। आवेदन के बाद परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने पर शुल्क की वापसी नहीं किए जाने की घोषणा एचपीएससी ने की है।

    HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

    हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती (HPSC AE Recruitment 2023) के मुताबिक आवेदन हेतु उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित ट्रेड में बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 21 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - HPSC HCS Prelims 2023: हरियाणा पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; DSP, तहसीलदार समेत 121 पदों की भर्ती