Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    HSSC Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 8 जुलाई तक ओपन रहेगी विंडो, जल्द कर लें अप्लाई

    Updated: Wed, 03 Jul 2024 01:17 PM (IST)

    हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से 5000 हजार पुरुष कॉन्स्टेबल और 1000 महिला पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ...और पढ़ें

    HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।
    HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    HighLights

    1. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पुनः हुए शुरू।
    2. 8 जुलाई तक ओपन रहेगी एप्लीकेशन विंडो।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से राज्य में 6 हजार कॉन्स्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक बार फिर से ओपन की गई है। जो भी अभ्यर्थी पहले इस भर्ती में शामिल होने के लिए तय तिथियों में आवेदन नहीं कर सके थे और इसके लिए पात्रता पूरी करते हैं उनके पास यह सुनहरा मौका है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आवेदन पत्र 8 जुलाई 2024 तक भरा जा सकता है।

    12वीं पास युवाओं के पास है आ आवेदन का मौका

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत में से एक विषय अवश्य पढ़ा हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में निर्धारित वर्षों की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

    कैसे भरें फॉर्म

    • इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बच सकते हैं।
    • हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर Re-Advertisement No. 06/2024 For Constable In Haryana Police पर क्लिक करें।
    • अब नए पेज पर पहले आपको न्यू कैंडिडेट लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करना है।
    • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी रजिस्टर्ड कैंडिडेट बटन पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
    • अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    Haryana Police Constable Application Form 2024 Link

    इस भर्ती के माध्यम से हरियाणा राज्य में पुरुष कॉन्स्टेबल के 5000 रिक्त पदों पर और महिला कॉन्स्टेबल के 1000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RPSC Recruitment 2024: राजस्थान में डिप्टी जेलर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 जुलाई से