Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन 20 फरवरी से, 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकेंगे अप्लाई

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sun, 18 Feb 2024 01:18 PM (IST)

    हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 ...और पढ़ें

    HSSC Police Constable Recruitment 2024 के लिए आवेदन 20 फरवरी से होंगे शुरू।
    HSSC Police Constable Recruitment 2024 के लिए आवेदन 20 फरवरी से होंगे शुरू।

    HighLights

    1. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 20 से शुरू होंगे आवेदन।
    2. 21 मार्च तक भरा जा सकेगा फॉर्म।
    3. 12th उत्तीर्ण अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू होने जा रही है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भरकर इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

    आवेदन पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी योग्यता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें उसके बाद ही आवेदन करें।

    Haryana Police Constable Recruitment 2024: क्या है योग्यता

    हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

    HSSC Police Constable Recruitment 2024: आयु सीमा

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024: भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 6000 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें से कॉन्स्टेबल पुरुष जीडी के लिए 5000 पद एवं कॉन्स्टेबल महिला जीडी के लिए 1000 पद आरक्षित हैं।

    खबरें और भी

    कैसे करें आवेदन 

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है, अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। 

    यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2024: आरआरबी ने टेक्नीशियन के 9 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन किया जारी, पढ़ें टॉप-10 फैक्ट्स