यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HUDCO में ट्रेनी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान, 11 अगस्त तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन
हाउसिंग एन्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) की ओर से ट्रेनी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेद ...और पढ़ें

HighLights
- HUDCO में ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू।
- 11 अगस्त तक आवेदन करने का मौका।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की खोज में गए युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। हाउसिंग एन्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) विभिन्न डिसिप्लिन में लेट्रल लेवल पोजीशन के अंतर्गत ट्रेनी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से HUDCO की ऑफिशियल वेबसाइट hudco.org.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी आवेदन का लिंक उपलब्ध करवाया गया है।
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री/ एमबीए/ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/ सीए/ सीएम आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 28/ 30/ 35/ 40/ 45/ 50/ 52/ 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्यता की विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
इस तरीके से भरें एप्लीकेशन फॉर्म
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hudco.org.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर सेक्शन में जाना।
- अब आपको भर्ती से संबंधित बॉक्स में जाकर Apply Now लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद पहले To Register लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी Already Registered? To Login पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में अभ्यर्थी निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस
इस भर्ती में आवेदन के साथ जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को पदानुसार 1500/ 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं, इस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस में छूट दी गई है।