Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IAF Recruitment 2026: इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप C पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट तक ऑफलाइन रहेगा फॉर्म भरने का मौका

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    भारतीय वायु सेना में लोवर डिवीजन क्लर्क, टाइपिस्ट एवं ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मई से स्टार्ट हो ...और पढ़ें

    IAF Vacancy 2026

    IAF Vacancy 2026

    HighLights

    1. इंडियन एयरफोर्स में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

    2. 10th-12th पास कर सकते हैं अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप सी के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। रोजगार समाचार पेपर में छपी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मई से स्टार्ट हो जाएगी। आवेदन की लास्ट डेट प्रकाशित होने के 30 दिन तक रहेगी।

    पदों का विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 47 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

    पद का नाम पदों की संख्या
    लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC)  33 पद
    हिंदी टाइपिस्ट 11 पद
    ड्राइवर 3 पद

    योग्यता एवं मापदंड

    1. इस भर्ती में भाग लोवर डिवीजन एवं हिंदी टाइपिस्ट पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 12th किया हो और साथ ही 35 वर्ड प्रति मिनट अंग्रेजी टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।
    2. ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मैट्रिक (10th) पास किया हो और सिविल ड्राइविंग के लिए हैवी/ लाइट वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
    3. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा न हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    ऑफलाइन कर सकते हैं अप्लाई

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म निर्धारित प्रोफार्मा के तहत भरकर अपने च्वाइस के एयर फोर्स स्टेशन पर जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही भरा जा सकता है।

    IAF Recruitment 2026 notification

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले रिटेन टेस्ट में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट के लिए वेटेज 100 प्रतिशत निर्धारित है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं को स्किल/ प्रैक्टिकल/ फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसमें उम्मीदवारों को पास होना अनिवार्य होगा तभी उनको नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSSSC Vacancy 2026: यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इंटर पास इस डेट से भर सकेंगे फॉर्म

    खबरें और भी