विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IB Security Assistant Recruitment 2025: आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई

Updated: Sun, 27 Jul 2025 11:53 AM (IST)

इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव एग्जामिनेशन 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी 10वीं कक्षा उत्ती ...और पढ़ें

IB Security Assistant Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।
IB Security Assistant Recruitment 2025 की पूरी डिटेल यहां से करें चेक।

HighLights

  1. आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट।
  2. 17 अगस्त है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव एग्जामिनेशन के 4987 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आईबी की ओर से आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से स्टार्ट कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं और आईबी में सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

केवल 10वीं पास इस भर्ती के लिए पात्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार जिस स्टेट से आवेदन करना चाहता है उसका निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 17 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

आवेदन करने का तरीका

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले पोर्टल https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/94478/Index.html पर विजिट करना होगा।
  • अब यहां पहले To Register के आगे Click here पर क्लिक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद Already Registered? To Login के आगे Click here पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ सभी कैंडिडेट्स को एग्जाम प्रॉसेसिंग फीस के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा। ऐसे में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस 100 रुपये सहित 650 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, महिला उम्मीदवार एवं एक्स सर्विसमैन को अप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है ऐसे में उन्हें 550 रुपये जमा करना होगा।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को टियर-1, टियर-2 एग्जाम में भाग लेना होगा। दोनों ही परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टियर-3 में इंटरव्यू परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। सभी चरणों के आधार पर अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- AIIMS NORCET 9 2025: एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस, फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक